connect news. 9 मार्च गाजियाबाद। केशव सेवा समिति राजीव नगर खोडा मकनपुर कॉलोनी गाजियाबाद द्वारा 9 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक राजीव नगर खोड़ा कॉलोनी मैं श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इस उपलक्ष मे दिनांक 9 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया यह कलश यात्रा राजीव नगर मैं श्रीमद् भागवत कथा स्थलसे 12:00 प्रारंभ हुई तथा यह कलश यात्रा सोम बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के किनारे से अमन बैंकट हॉल , वीरांगना अवंती बाई लोधी गेट,सनी बाजार, लोधी चौक, प्रीतम बैंकट हॉल, शुक्रबाजार तथा यादव चौक होते हुए राजीव नगर में कथा स्थल पर समाप्त हई।


भव्य कलश यात्रा आयोजन समिति द्वारा पूर्णअनुशासन के साथ यात्रा संपन्न करवाई गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं तथा क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन समितिके विशेष सहयोगियों में श्री रोहित मिश्रा, श्री महेंद्र पाल सिंह लोधी,(सुरभि कूल एअर) श्री मानपाल सिंह लोधी ( फौजी), दिनेश लोधी, श्री नरेंद्र लोधी,, श्री जवाहर सिंह लोधी, श्री नरेश राजपूत, श्री संदीप राजपूत, श्री दीपक राजपूत एवं श्री सुरेंद्र कुमार यादव, द्वारा भव्य शोभा यात्रा को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया।
आयोजन समिति के प्रमुख सहयोगी श्री नरेंद्र राजपूत ने बताया भागवत कथा आयोजन में माननीय कथावाचक आचार्य श्री ऋषि राज शास्त्री (चित्रकूट धाम)द्वारा भागवत कथा श्रवण कराई जाएगी तथा 16 मार्च को प्रसाद वितरण किया जाएगा, समस्त क्षेत्रवासियो से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या में प्रतिदिन दिन में 2:00 बजे से शाम 6:00 तक श्रीमद् भागवत कथा स्थल राजीव नगर पहुंचकर मधुर भागवत कथा का श्रवण करें।


मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।






