भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
Connect News, गाजियाबाद, 28 दिसंबर-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी गाजियाबाद के जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के भूतपूर्व एवं वर्तमान सक्रिय पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने की। तथा अनेकों पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने तथा सगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। तथा जनवरी 2026 में कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में होने वाले मनरेगा बचाओ अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।

स्थापना दिवस समारोह में गाजियाबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्रीमती डॉली त्यागी ने जिला महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए बड़ी तादात में महिलाओं का जिला संगठन मे मनोनयन कर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया।




मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



