लखनऊ में मूसलाधार बारिश से दिन में छाया अंधेरा, 2 घंटे में ही थमा शहर; फ्लाईओवर के नीचे छिपे लोग, अंडरपास जाम
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 3 बजे से शाम 5 बजे तक 2 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। घने काले बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को डीपर, वाइपर और हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी…