Connect News, 12 दिसंबर, गाजियाबाद- पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा खोड़ा थाने के नव निर्मित भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर श्री जे रविंद्र गौड ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम मैं उपस्थित गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारीयों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी सराहना की तथा थाना परिसर के सभी कार्यालयों का अवलोकन किया।






पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में खोड़ा थाना क्षेत्र सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है थाना क्षेत्र में पांच पुलिस चौकियां है यहां दो वरिष्ठ निरीक्षक 47 उपनिरीक्षक तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। थाना परिसर में नारी शक्ति केंद्र की भी स्थापना की गई है। जहां महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के संबंध में त्वरित एवं अतिशीघ्र कार्यवाही की जाती है।

कार्यक्रम में खोड़ा थाना क्षेत्र मैं निवास करने वाले अनेकों राजनीतिक, सामाजिक, सेवानिवृत्त, वरिष्ठ नागरिकों एवं पत्रकारों को आमंत्रित कर खाने की व्यवस्था कीगई।
खोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की ।



मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



