Connect News, : 13 अप्रैल,गाजियाबाद, नगर पालिका परिषद खोदा मकनपुर कॉलोनी गाजियाबाद की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी शर्मा द्वारा अनेकों सभासदो एवं जन समूह की मौजूदगी में खोड़ा कॉलोनी में काफ़ी लंबे समय से लंबित जल आपूर्ति परियोजना की शुरुआत करते हुए लोकप्रिय बिहार खोड़ा कॉलोनी में जल आपूर्ति हेतु फीता काटकर, बटन दबाकर ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया खोडा मकनपुर कॉलोनी में जल आपूर्ति परियोजना शुरू करवाने मैं अनेकों गतिरोध खोडा का भूजल खराब बता कर पैदा किए गए। खोड़ा कॉलोनी में चुनाव के समय मैं जल आपूर्ति का जनता से वादा किया था वह बादा आज मैं पूरा करने जा रही हूं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बताया खोडा मकनपुर कॉलोनी में जल आपूर्ति हेतु अब तक चार ट्यूबवैलों का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा जल आपूर्ति हेतु खोड़ा की गलियों में पाइपलाइन डालने का का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मैं चुनाव के समय जल आपूर्ति का जो वादा किया था उसे पूरा करने में राजनीतिक विद्वेष की भावना से अनेकों बाथाएं एवं गतिरोध पैदा किए गए।


वित्त आयोग से धन की स्वीकृति लेकर चल आपूर्ति हेतु ट्यूबवेल द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया गया है। क्षेत्रीय विधायक को मिलने वाली वार्षिक धनराशि विधायक महोदय ने खर्च नहीं की तथा विकास के लिए मिलनेवाली धनराशि भी वापस कर दी।

जल आपूर्ति हेतु खोडा मकनपुर कॉलोनी में 187 करोड़ रुपए का बहुत जोर जोरसे प्रचार किया गया वह धनराशि कहां गई। इसका जवाब क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री जी को क्षेत्रीय जनता को देना चाहिए ।पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा मैं जनता से किया हुआ जल आपूर्ति का वादा हर हाल में पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूंगा।

मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



