Connect News, गाजियाबाद, 31 अगस्त, लोधी जनकल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रताप विहार गाजियाबाद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लोधी दिग्दर्शिका 2025 का विमोचन केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा, गाजियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पीआईआईटी नोएडा के संस्थापक डॉक्टर भरत सिंह वर्मा, सेवानिवृत्ति कमिश्नर बनवारी लाल वर्मा, सोमेंद्र नगर ब्लॉक प्रमुख बिसरख, योगेंद्र सिंह लोधी अध्यक्ष प्रांतीय लोधी राजपूत सभा दिल्ली, ने अपने विचार प्रकट किए तथा कल्लू सिंह लोधी, सी पी सिंह, ओम प्रकाश लोधी, मुनेश राजपूत, ओम प्रकाश ओड निगम पार्षद, एडवोकेट अरुण कुमार , मोमराज सिंह, नंदकिशोर सिंह, विनोद कुमार लोधी, महेश लोधी, लाखन सिंह, राजपालसिंह, राम भजन सिंह लोधी, कल्लू भैया तथा रणजीत सिंह एडवोकेट सहित अनेकों विशिष्ट सजातीय बंधुओ ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धन सिंह लोधी संरक्षक लोधी जनकल्याण समिति, एवं संस्थापक ईस्टदिल्ली पब्लिक स्कूल ने की। तथा कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट के एस माहौर ने किया। लोधी जन कल्याण समिति गजियाबाद की पूरी टीम ने कार्यक्रम को पूर्णतया सफल बनाया। डॉ भरत सिंह लोधी ने उच्च शिक्षा हेतु कामू फीस पर अपनें संस्थान में छात्राओं को विशेष सुविधा देन का पूर्ण आसवासन दिया। एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने अवंतीबाई पार्क इंदिरापुरम गाजियाबाद में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा उत्तर प्रदेश शासन से अति शीघ्र लगवाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मनीष लोधी तथा सीनियर वर्ग में ज्योति राजपूत ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिनेश कुमार लोधी राजपूत अध्यक्ष ऑल इंडिया लोधी राजपूत सेवा समिति ट्रस्ट ने सभी अतिथियों को राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अत में पुनीत लोधी अध्यक्ष लोधी जन कल्याण समिति एवम् प्रबंधक ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।








मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



