Connect News. दिल्ली, 7 दिसंबर, लोधी राजपूत समाज कल्याण सभा का चुनाव बांके बिहारी निष्काम चैरिटेबल ट्रस्ट मंदिर सेक्टर 5 रोहिणी नई दिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जयप्रकाश शास्त्री (प्रवक्ता जेपी शास्त्री ) ने किया। कार्यक्रममें जलपान की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश कुमार लोधी राजपूत द्वारा की गई।


सर्वसम्मति से लोधी राजपूत कल्याण सभा उत्तर पश्चिम दिल्ली के चुनाव में वरिष्ठ समाजसेवी श्री ठाकुरदास लोधी अध्यक्ष, श्री हरीश लोधी सचिव, श्री योगेंद्र कुमार लोधी कोषाध्यक्ष बनाए गए,तथा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सतीश लोधी, एडवोकेट राजकुमार भारती, एडवोकेट रामजस वर्मा, सी पी सिंह लोधी, सुखबीर सिंह लोधी धर्मेंद्र कुमार लोधी, ताराचंद शास्त्री, धर्मवीर सिंह आर्य, राजेश कुमार आर्य एवं अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कल्लू भैया लोधी सहित अनेकों सजातीय समाजसेवी उपस्थित रहे।



मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



