Connect News,एटा। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव में उस समय मातम छा गया जब खेत में पानी लगाते समय एक किसान की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना बृहस्पतिवार दिनांक 6- 11-2025 दिन में 12 बजे की है सुग्रीव सिंह अपने आलू की फसल में सिंचाई कर रहे थे जानकारी के अनुसार, नगला बरी गांव निवासी सुग्रीव सिंह लोधी (50 वर्ष) अपने खेत पर आलू की फसल की सिंचाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीला सांप उनके पैर में आकर लिपट गया और डस लिया। सांप के डसते ही सुग्रीव सिंह की हालत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार के लोग शव को लेकर रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिजन का कहना है कि सुग्रीव सिंह रोज की तरह सुबह खेत पर पानी लगाने गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद यह हादसा हो गया।घटना के संबंध में सुग्रीव सिंह के दामाद महेश लोधी ने बताया कि सुग्रीव सिंह बहुत ही सामाजिक मेहनती किसान थे और गांव में सबके साथ मधुर संबंध रखते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।प्रभारी निरीक्षक अलीगंज निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।गांव में यह खबर फैलते ही लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और परिवार को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि सुग्रीव सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



