Connect News, 28 जुलाई ,गाजियाबाद
नगर पालिका परिषद क्षेत्र खोड़ा मकनपुर कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में आज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कॉलोनी में सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष एवं राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष एवं विशंभर सिंह नेगी नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कॉलोनी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। तथा खोड़ा मकनपुर कलोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचकर नगर पालिका प्रशासक श्री अभिषेक सिंह को गंगाजल, पेयजल, कांग्रेस शासन मैं निर्मित बंद पड़ी टंकी , हाउस टैक्स, अस्पताल, स्कूल,मकान नंबर, तथा वर्षा जल निकासी के संबंध में ज्ञापन दिया गया।


नगर पालिका प्रशासक श्री अभिषेक सिंह द्वारा उपरोक्त सभी समस्याओं के संबंध में कांग्रेस नेताओं से विस्तृत चर्चा की तथा समस्याओं के समाधान में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपेक्षित सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया। शनि मंदिर के पास जल भराव की समस्या के अभिलंब समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में संपन्न हुई मीटिंग मैं सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष, राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, विशंभर सिंह नेगी नगर अध्यक्ष, सविता गौतम महासचिव, कृपा शंकर, राकेश लोधी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, एस एन राय, राकेश पहाड़ी, भास्करयादव,, प्रभा शर्मा, वीरेंद्र सिंह शाक्य, प्रभु दयाल द्विवेदी, रामदयाल, नवीन सिंह, हरपाल सिंह, हाशिम, यूनुस , सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह आदि अनेकों कार्यकर्ता उपलब्ध रहे।

मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।