Connect News ,* श्री जी गेस्ट हाउस खोड़ा कॉलोनी में खोड़ा मकनपुर मंडल कांग्रेस कमेटी की विशेष मीटिंग श्री राजेश गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षता में शाम 8:00 बजे हुई।

इस मीटिंग में खोड़ा मकनपुर कॉलोनी के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। मीटिंग मे नव निर्वाचित खोड़ा मकनपुर मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विशंभर सिंह नेगी ने अपने विचार व्यक्त व्यक्त करते हुए बताया खोड़ा कॉलोनी में पानी, अस्पताल तथा स्कूल की व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गई है। खोड़ा मकनपुर कॉलोनी मैं मकान नंबर भी नहीं डले गए। कॉलोनी वासियों पर हाउस टैक्स लगाया गया है। जो पूर्णतया अनुचित है कांग्रेस शासन मे खोड़ा कॉलोनी में पेयजल हेतु टंकी बनवाई गई थीं।


मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।