Connect News , 26 अप्रैल गाजियाबाद, अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा जिला गाजियाबाद का संगठन गठित करने के लिए विशेष मीटिंग का आयोजन श्री लक्ष्मण सिंह लोधी के आवास पर बहरामपुर आर्यभट्टस्कूल के के पास संपन्नहुई। इस मीटिंग में विशेष अतिथि श्री चंद्रपाल सिंह खडगबंशी सदस्य योजना आयोग उत्तर-प्रदेश मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय लोधी ने किया। तथा अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राजपूत द्वारा गठित टीम के पदाधिकारिओ को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी केसदस्यों को मनोनयन पत्र मुख्य अतिथि श्री चंद्रपाल सिंह खडगबंशी द्वारा प्रदान किए गए।
















इस अवसर पर मुख्यातिथि श्री चंद्रपाल सिंह खड़क बंशी सदस्य योजना आयोग उत्तर-प्रदेश मैं अपने ओजस्वी संबोधन में समाज को संगठित कर मजबूत करने पर बल दिया तथा आगामी चुनाव में लोधी समाज के लोगों को गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र में नगर निगम नगर पालिका तथा अन्य चुनाव में समाज के लोगों को टिकट दिलवाने का आश्वासन दिया।
श्री नवाब सिंह लोधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में समाज की दयनीय वास्तविक स्थिति तथा समाज के बड़े नेताओं की कार्य पद्धति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। श्री यतेंद्र देव राजपूत एडवोकेट ने इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अध्यक्ष रविंद्र राजपूत का धन्यवाद करते हुए सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोगका आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में श्री रविंद्र लोधी एडवोकेट रविंद्र राजपूत, एडवोकेट यतेद्र देव राजपूत, भरत सिंह लोधी, जमुना प्रसाद लोधी, आर एस राजपूत, कृष्ण मुरारी लोधी, चमन लोधी, सुनील कुमार, नवाब सिंह लोधी, लक्ष्मण सिंह, लोकेश लोधी, राम कुवर लोधी, दीपक सह, वालेश लोधी, गवेद्र सिंह लोधी, जतिन लोधी, सत्येंद्र कुमार राजपूत, आदर्शराजपूत, कमल सिंह, मयंक राजपूत, रविंद्र राजपूत, नरेश राजपूत, विनोद कुमार लोधी, रामकुमार लोधी, नंदकिशोर लोधी मनोज कुमार राजपूत, संजय कुमार लोधी, रिंकू लोधी, तथा देवेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेकों सजातीय जागरूक बंधुओ ने अपने विचार प्रकट करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सजातीय जागरूक साथियों को धन्यवाद दिया तथा सगठन के मनोनीत पदाधिकारीयों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।



मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।



