नई दिल्ली (Connect News Desk):
केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders) को होली और ईद के मौके पर एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग सत्र 2026 के लिए राशन कार्ड e-KYC की अनिवार्यता को देखते हुए, खाद्य विभाग ने इसकी समय सीमा में विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिससे अब लाभार्थी अपनी केवाईसी प्रक्रिया देर तक पूरी कर सकेंगे।

पहले यह प्रक्रिया मार्च महीने में समाप्त हो रही थी, लेकिन अब लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे 30 जून 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से उन करोड़ों लोगों को राहत मिली है जो तकनीकी समस्याओं या जानकारी के अभाव में अभी तक अपना वेरिफिकेशन नहीं करवा पाए थे।
क्यों जरूरी है e-KYC?
सरकार का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना और फर्जी राशन कार्डों (Ghost Ration Cards) को खत्म करना है। e-KYC के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि राशन केवल उन्हीं लोगों को मिल रहा है जो इसके वास्तविक हकदार हैं। यदि परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में है लेकिन उसका आधार लिंक या KYC नहीं है, तो भविष्य में उसका नाम लिस्ट से हटाया जा सकता है।
कैसे करवाएं e-KYC (Step-by-Step Guide):
कोटेदार के पास जाएं: राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को अपने नजदीकी सरकारी गल्ले की दुकान (Fair Price Shop) पर जाना होगा।
बायोमेट्रिक मशीन (PoS): कोटेदार की दुकान पर मौजूद ई-पॉस मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन पूरा करें।
आधार कार्ड अनिवार्य: वेरिफिकेशन के समय अपना ओरिजिनल आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाना न भूलें।
घर बैठे स्टेटस कैसे चेक करें?
उपभोक्ता अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ‘Mera Ration’ App डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में ‘Aadhar Seeding’ के विकल्प पर जाकर अपना राशन कार्ड नंबर डालें। यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपके परिवार के किस सदस्य का KYC पूरा है और किसका पेंडिंग।

मैं ब्रजेश कुमार कनेक्ट न्यूज मैं मुख्य संपादक पद पर हूं । किसी भी समस्या/मुझसे बात करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। जिससे लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
Tele/WhatsApp: +919313366662/+919412826856 e-mail: brajesh.business1919@gmail.com / info@connectnews.in



