जगद्गुरु श्री रामललाचार्य जी महाराज का मिठाई से हुआ भव्य तुलादान
सतना। गुरु पूर्णिमा महापर्व पर श्री मानसपीठ खजुरीताल आस्था, श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बन गया। पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज

के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। प्रातःकाल से ही गुरु पूजन, आरती, वेदमंत्रों के उच्चारण और भक्ति संगीत से पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाचार्यों के पूजन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु श्री रामललाचार्य जी महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर कर धर्म, ज्ञान और आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने लगभग 100 वर्ष पुराने श्री मानसपीठ खजुरीताल को सनातन संस्कृति, साधना और सेवा का जीवंत केंद्र बताते हुए सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण धौरहरा निवासी उमाकांत शुक्ला एवं उनके परिवार द्वारा जगद्गुरु का मिठाई से भव्य तुलादान रहा, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, रामपुर विधायक विक्रम सिंह “विक्की भैया”, भोपाल डीएसपी बी.एम. द्विवेदी, जेल अधीक्षक लीना कोस्टा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाजसेवियों ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मैं ब्रजेश कुमार कनेक्ट न्यूज मैं मुख्य संपादक पद पर हूं । किसी भी समस्या/मुझसे बात करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। जिससे लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
Tele/WhatsApp: +919313366662/+919412826856 e-mail: brajesh.business1919@gmail.com / info@connectnews.in



