अलीगढ़ : अचलताल स्थित हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर में विभिन्न जानकारियां दी जा रहीं हैं। जिससे स्काउट्स हर मुश्किलों का सामना कर सकें। उनमें किसी भी विषम परिस्थिति त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो सके।
शिविर में प्रवेश सोपान, प्रथम सोपान और द्वितीय सोपान के कुल 40 छात्र-छात्राएं पूरे अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सक्सेना ने कहा कि स्काउट्स को समाज में परिपक्व की निगाह से देखा जाता है। माना जाता है कि स्काउट्स हर परिस्थिति में आगे बढ़ते हैं। कहीं पर कोई समस्या आगे वह उसका मुकाबला करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए प्रशिक्षण में आप सभी भी बेहतर करने की कोशिश करें। राहुल सांकृत्यायन ने कहा कि स्काउट्स के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। अनुशासित स्काउट्स बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल कर सकते हैं। विवेक तोमर और गौतम सैनी भी स्काउट्स का हौसला बढ़ाया। कहा, यहां से प्रक्षिक्षण के बाद आप एक सक्षम नागरिक की तरह तैयार होकर समाज में कार्य करें। प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा, गांठ और तंबू, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया। 21 जुलाई को सभी स्काउट्स को प्रमाण पत्र देकर शिविर का समापन होगा।

मैं ब्रजेश कुमार कनेक्ट न्यूज मैं मुख्य संपादक पद पर हूं । किसी भी समस्या/मुझसे बात करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। जिससे लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
Tele/WhatsApp: +919313366662/+919412826856 e-mail: brajesh.business1919@gmail.com / info@connectnews.in



