नई दिल्ली (किशनगढ़): दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ थाने के बाहर एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया। थाने के बाहर जुटी भीड़ में रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में ढिलाई और मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां और रिश्तेदारों का कहना है कि पुलिस ने बिना परिवार को उचित जानकारी दिए या शव दिखाए, उसे सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का दावा है कि मामले में नामजद आरोपियों में से कुछ को पुलिस द्वारा बचाया जा रहा है और सही तथ्य छुपाए जा रहे हैं।
युवती के पिता श्री राजू गुप्ता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। मामले में किसी भी जानकारी या सहायता के लिए परिजनों से उनके मोबाइल नंबर 9718493546 तथा 9319201680 पर संपर्क किया जा सकता है। पीड़िता के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की अपील की है।

मैं ब्रजेश कुमार कनेक्ट न्यूज मैं मुख्य संपादक पद पर हूं । किसी भी समस्या/मुझसे बात करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। जिससे लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
Tele/WhatsApp: +919313366662/+919412826856 e-mail: brajesh.business1919@gmail.com / info@connectnews.in



