Connect News, संवाददाता,: मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए दिनांक 12 -10 -2024 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हिंद स्वाभिमान फाउंडेशन कार्यालय लोधी चौक पुलिस चौकी राजीव नगर मकनपुर कॉलोनी खोड़ा गाजियाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मैं मुख्यरूप से सुश्री नेहा चौधरी उप निरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी पूरी टीम के साथ महिला सशक्तिकरण महिला हेल्पलाइन तथा महिला अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी महिलाओं को उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार उपनिरीक्षक एवं लोधी चौक पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। नारी सशक्तिकरण के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में श्री शक्ति सिंह उपनिरीक्षक, रनवीर सिंह प्रधान आरक्षी तथा मान सिंह भाटी आरक्षी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में हिंद स्वाभिमान फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के महासचिव लालाराम लोधी ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक उपस्थित महिलाओं को उपलब्ध कराई।










मैं लालाराम लोधी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जिले से कनेक्ट न्यूज में नोएडा प्रमुख संवाददाता के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबर देख सकें।