आरएसएस और बीजेपी ने 80 करोड़ हिंदुओं को 10% शोषक और 90% कमेरा वर्ग में बांटा: क्रांतिकारी गौरव सिंह
विश्व आदिवासी दिवस पर JSD चीफ का तीखा प्रहार; कहा— ‘जल, जंगल, जमीन’ के असली हकदारों का हक मार रही मौजूदा व्यवस्था
विशेष समाचार:
जागरूक समाज दल (JSD) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी गौरव सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दैनिक ‘आज’ के साथ एक विशेष बातचीत में केंद्र सरकार, आरएसएस और प्रमुख राजनीतिक दलों पर जोरदार हमला बोला। गौरव सिंह ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की नीतियों ने देश के 80 करोड़ हिंदुओं को स्पष्ट रूप से 10% शोषक वर्ग और 90% कमेरा (श्रमजीवी) वर्ग में विभाजित कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 90% कमेरा समाज—जिसमें पिछड़ी, अति-पिछड़ी, दलित, अति-दलित, आदिवासी और पचमंदा मुस्लिम जातियां शामिल हैं—उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से हाशिये पर धकेल कर कॉर्पोरेट घरानों का गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
शोषित इंकलाब के नायक शहीद जगदेव प्रसाद के योगदान का स्मरण करते हुए गौरव सिंह ने कहा कि 1968 से 1972 के दौरान बिहार में शोषित समाज के नेतृत्व में बनी सरकारों द्वारा बहुजन समाज के नेताओं को सत्ता के शीर्ष पर बैठाना एक ऐतिहासिक क्रांति थी। 5 सितंबर 1974 को हुई शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं थी, बल्कि 90% शोषित-वंचित समाज की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की गहरी साज़िश थी।
गौरव सिंह ने स्पष्ट किया कि केवल ‘सत्ता परिवर्तन’ से देश की मूल समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। जब तक जल, जंगल, जमीन और संसाधनों का न्यायोचित बंटवारा नहीं होगा और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के जरिए शासन-प्रशासन में नब्बे स्थान प्रति सैकड़ा (90%) हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक भारत में वास्तविक समतामूलक लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती।

मैं ब्रजेश कुमार कनेक्ट न्यूज मैं मुख्य संपादक पद पर हूं । किसी भी समस्या/मुझसे बात करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। जिससे लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
Tele/WhatsApp: +919313366662/+919412826856 e-mail: brajesh.business1919@gmail.com / info@connectnews.in



