वाहन चालक द्वारा जानबूझकर अधिवक्ता की हत्या कारित करने के उद्देश्य से किया गया जानलेवा हमला अधिवक्ता समाज की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न
दिनांक 06.08.2026 को अलीगढ़ में एक अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय घटना सामने आई, जिसमें अधिवक्ता पर वाहन चालक द्वारा जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया

सीसीटीवी फुटेज एवं घटनाक्रम सुस्पष्ट है कि वाहन चालक ने वहां को हथियार बनाकर अधिवक्ता की हत्या कारित करने को अधिवक्ता को निशाना बनाया, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। यदि अधिवक्ताओं पर इस प्रकार के जानलेवा हमले होंगे और दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तो यह कानून के शासन एवं न्यायिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा। चालक के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित लागू गंभीर धाराओं में कठोर कार्यवाही की जाए
अधिवक्ता समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है और प्रशासन से अपेक्षा करता है कि कानून से ऊपर किसी को न माना जाए तथा दोषी के विरुद्ध तत्काल हत्या कारित करने के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत किया जाए
-
“अधिवक्ता की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था की सुरक्षा है। अधिवक्ताओं पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर हमला है।”

- मैं सुधीर शर्मा भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ जिले में कनेक्ट न्यूज में Reporter के पद पर चयनित हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा खबर कनेक्ट न्यूज में लगाता हूं। जिस कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी खबरो को देख सकें।



