डीआईजी संजीव त्यागी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण
दिनांक-10-9-2026
लोकेशन- बस्ती
रिपोर्टर सुनील दूबे
बस्ती जिले के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी और सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस मानसी शामिल हुईं।
कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने बुके देकर डीआईजी बस्ती और आईपीएस मानसी का स्वागत किया। इस दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण बताए, वहीं आईपीएस मानसी ने एआई के दौर में साइबर अपराधों से कैसे बचें, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह और एंटी रोमियो टीम प्रभारी साइस्ता ने छात्राओं को टोल फ्री नंबर, वूमेन पावर लाइन और सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में कोतवाल बृजानंद सिंह, पीआरओ इंस्पेक्टर सर्वेश राय, चौकी इंचार्ज गांधीनगर सभाशंकर यादव सहित शिक्षिकाएं प्रेमलता मिश्रा, अलका पांडेय, हेमलता यादव, सुप्रभा पांडेय, सावित्री उपाध्याय, नजराना बातुल, आरिफा खातून, रीता देवी, नुसरत फातिमा मौजूद रहीं।