यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन
- *यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन: ECINET पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की ID होगी बंद, सभी ERO को जारी हुए निर्देश*
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मामले में निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। ECINET पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की ID बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों के ERO कार्यालयों को इस संबंध में आदेश भेजा है।
बताया जा रहा है कि पीलीभीत की एक विधानसभा में ID के दुरुपयोग का मामला सामने आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। संबंधित आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सभी ERO अपने स्तर से लॉगिन ID निष्क्रिय होने की पुष्टि कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे।
गौरतलब है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी सवाल उठाए थे।
