शिवराज सिंह चौहान ने तख्त श्री दमदमा साहिब में टेका माथा, पंजाब की खुशहाली और नशामुक्ति के लिए की अरदास
तलवंडी साबो | पंजाब
रिपोर्ट: विकास सियारिया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और पंजाब की खुशहाली, सुख-शांति तथा नशामुक्ति के लिए अरदास की। इसके बाद उन्होंने भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब के घर-घर में सुख-शांति हो और प्रदेश के नौजवान नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करें, यही उनकी मनोकामना है। उन्होंने नशे की समस्या से प्रभावित परिवारों का जिक्र करते हुए चिंता व्यक्त की और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।
तलवंडी साबो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चौहान ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नशे की समस्या पर सरकार प्रभावी तरीके से नियंत्रण नहीं कर पाई है। यह आरोप चौहान द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। भाजपा की ओर से आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और इस मुद्दे को लेकर लोगों को जोड़ना बताया गया है। यात्रा का यह चरण तलवंडी साबो से शुरू किया गया था।