ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों के खिलाफ हुंकार भरी है। बुधवार को मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह एवं अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर के नेतृत्व में पत्रकारों के एक समूह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी महोदय को अवगत कराया कि जनपद एटा के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इन मुकदमों की किसी निष्पक्ष एजेंसी या उच्चाधिकारी से जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके और निर्दोष पत्रकार को न्याय मिले। उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी ने पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि कलम के सिपाहियों का दमन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जब पत्रकार भ्रष्टाचार या अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे दबाने के लिए झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिशें रची जाती हैं। एटा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे इसी दुर्भावनापूर्ण मानसिकता का हिस्सा हैं। हमने डीआईजी महोदय से स्पष्ट मांग की है कि जांच निष्पक्ष हो, ताकि षड्यंत्रकारियों का चेहरा बेनकाब हो सके। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यदि उन्हें ही साजिशन निशाना बनाया जाएगा, तो यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अपने हर साथी के सम्मान और सुरक्षा के लिए अंतिम सांस तक प्रतिबद्ध है। संगठन अपने पत्रकार साथियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर संगठन के मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष हाथरस शंभूनाथ पुरोहित, जिलाध्यक्ष एटा पंकज गुप्ता, तहसील अध्यक्ष कोल अमित वाष्र्णेय, तहसील अध्यक्ष इगलास सुनील गुप्ता, विष्णु शर्मा, चेतन वाष्र्णेय, छोटू पुरोहित, राजीव मिश्रा, विपिन कुमार, कुनाल सोलंकी, अशोक शर्मा, सत्या पंडित, लक्ष्मी राज सिंह आदि पत्रकार शामिल रहे।

मैं ब्रजेश कुमार कनेक्ट न्यूज मैं मुख्य संपादक पद पर हूं । किसी भी समस्या/मुझसे बात करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर संपर्क करें। जिससे लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
Tele/WhatsApp: +919313366662/+919412826856 e-mail: brajesh.business1919@gmail.com / info@connectnews.in



