पीएम मोदी का देश को दीपावली संदेश
- *पीएम मोदी का देश को दीपावली
संदेश:इस बार भी जवानों के बीच मनाऊंगा दिवाली, कहा – ये मेरा नित्यक्रम है**नई दिल्ली।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके अपना वीडियो संदेश जारी किया।
पीएम मोदी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाएंगे। वे कहां जाएंगे, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
*पीएम बोले – आपका समय समृद्धि से भरा रहे*
अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा –
> “नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
*पिछले साल INS विक्रांत पर मनाई थी दिवाली*
2025 में पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी थी।
2014 से ही पीएम मोदी हर साल दिवाली किसी न किसी बॉर्डर या सैन्य ठिकाने पर जवानों के बीच मनाते आ रहे हैं। इस परंपरा को वे इस बार भी जारी रखेंगे।
