तीज महोत्सव के अवसर पर हुआ सम्मान समारोह: गौरव शर्मा को डॉ. बी.आर. अंबेडकर रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
चंडीगढ़। तीज महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सोशल मीडिया गौरव शर्मा को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मानवाधिकार सुरक्षा संघ की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. बी.आर. अंबेडकर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अमित तलवार ने गौरव शर्मा को सम्मान-पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर मंच पर कई गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करते हुए गौरव शर्मा ने आयोजकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा उन्हें आगे भी निरंतर जनसेवा के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी।
समारोह के दौरान तीज पर्व की शुभकामनाओं के साथ सामाजिक सेवा, मानवाधिकार और समाज के प्रति योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।